IPL 2025: दिल्ली केपिटल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है जिसमे फाफ डुप्लेसिस ओर ट्रिस्टन स्टब्स दोनों खिलाड़ी भारत लौट आए हैं

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 60वें मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत की खबर आई है जिसमे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ओर उप कप्तान फाफ डुप्लेसिस एक बार फिर आ अपनी टीम से जुड़ गए हैं दरअसल भारत ओर पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक सप्ताह ले लिए सस्पेंड कर दिया गया था जिस वजह के चलते ज्यादातर खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गए थे अब आईपीएल के दोबारा शुरू होने से खिलाड़ी अपनी टीम से जुड़ रहे हैं।
आईपीएल कुछ दिन आगे खिसकने के कारण ऑस्ट्रेलिया ओर साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी वापस नहीं लौटे हैं 11 जून को आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसके चलते कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल के बचे मैचों में हिस्सा नहीं लिया है इसी बीच फाफ डुप्लेसिस ओर ट्रिस्टन स्टब्स के भारत लौटने पर की पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने की है
टीम से जुड़े खिलाड़ी
IPL 2025: ट्रिस्टन स्टब्स ओर फाफ डुप्लेसिस दोनों खिलाड़ी अब दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड गए हैं अगर फाफ डुप्लेसिस की बात की जाए तो इन्होंने 6 मैचों में 168 रन बनाए हैं दिल्ली कैपिटल्स ने इन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था
ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 मेचों में 259 रन बनाए हैं दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपए में रिटेन किया था स्टब्स पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे हालांकि मिचेल स्टार्क आने वाले सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है यह जानकारी दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से दी गई है
ये भी पढ़ें -: Aayush Mhatre: कौन है आयुष म्हात्रे,जिन्हें चेन्नई के लिए डेब्यू करने का मौका मिला
प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ 18 मई को अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स 11 मेचों में 6 जीत ओर 4 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ 5वे स्थान पर है प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने सभी मुकाबले जितने होगे।वही एक हार दिल्ली कैपिटल्स की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है